logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने गुरुद्वारा चाचा फग्गुमल साहिब जी का किया दर्शन।

सासाराम: बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र जी ने अपने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार सासाराम स्थित गुरुद्वारा चाचा फग्गुमल साहिब का दौरा किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु जी की कृपा से वे अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर बिहार सिख मिशन के ऑननेरी इंचार्ज जत्थेदार सर्वजीत सिंघ खालसा एडवोकेट ने मंत्री जी को गुरु घर का सिरोपा देकर सम्मानित किया और श्री गुरु तेग बहादर जी के स्वर्णिम गुरु घर के इतिहास को विस्तार से बताया।

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, श्री दरबार साहिब, श्री अमृतसर से जुड़े मैनेजर और अन्य पदाधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे। गुरुद्वारा टकसाल संगत के मित प्रधान सरदार सत्यजीत सिंघ, मित सेक्रेटरी परमजीत सिंघ, दिलीप सिंघ एवं हजूरी रागी जत्था भाई साहब भाई विकास सिंघ, प्रियांशु सिंघ, पंकज सिंघ एवं खुशबू कौर ने शब्द कीर्तन प्रस्तुत किया। अंत में हेड ग्रंथी भाई रंजीत सिंघ जी ने सभी संगत की शुभकामनाओं के साथ अरदास की।

3
80 views

Comment