logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हेड लाइंस भदोही जनपद डीघ क्षेत्र के ग्राम कलनुआ में आबादी भूमि को लेकर विवाद का मामला सामने

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
भदोही जनपद डीघ क्षेत्र के ग्राम कलनुआ में आबादी भूमि को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी मंगला प्रसाद पाण्डेय ने स्थानीय चौकी में लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी गाटा संख्या 213 स्थित आबादी भूमि पर कृष्ण कुमार पाण्डेय उर्फ राजू एवं उनकी पत्नी कविता देवी द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है।
पीड़ित के अनुसार पूर्व में लेखपाल द्वारा सीमांकन कर भूमि उन्हें दी गई थी, लेकिन आरोपित पक्ष मिट्टी पाटकर कब्जा नहीं छोड़ रहा है। साथ ही आए दिन विवाद, धमकी एवं घर पर ईंट-पत्थर फेंकने का भी आरोप लगाया गया है। मंगला प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पत्थर फेंकने की घटना रिकॉर्ड है।
मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कराकर सीमांकन कराने एवं कब्जा हटवाने की मांग की है। क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

18
535 views

Comment