logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आईजी विकास वैभव एवं विधायक उपेंद्र प्रसाद ने किया गुरुआ क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण

गया जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत भुरहा एवं दुब्बा गांव स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का रविवार को मगध रेंज के आईजी विकास वैभव एवं गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में चल रहे पुरातात्विक अवशेषों के संरक्षण और विकास कार्यों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान आईजी विकास वैभव ने कहा कि गुरुआ क्षेत्र ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है। यहां मिले प्राचीन अवशेष बिहार के गौरवशाली इतिहास को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि इन स्थलों के संरक्षण, शोध एवं पर्यटन विकास की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस धरोहर से परिचित हो सकें।
विधायक उपेंद्र प्रसाद ने कहा कि भुरहा एवं दुब्बा जैसे गांवों में मौजूद ऐतिहासिक धरोहरों के विकास से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनेगी।
निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने प्राचीन घाट, पुल एवं अन्य अवशेषों का अवलोकन किया। इस दौरान गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। ग्रामीणों ने पुरातात्विक स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन सुविधाओं के विकास की मांग की। मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

33
293 views

Comment