गाजियाबाद के खोड़ा में सरकारी स्कूल ही नहीं और नोएडा में सरकारी स्कूलों की भारी कमी
गाजियाबाद: खोड़ा कॉलोनी, जो दिल्ली के बॉर्डर से सटी है, में करीब 12 लाख की आबादी है, लेकिन यहां एक भी सरकारी स्कूल नहीं है। 1990 में यह क्षेत्र खेत हुआ करता था, पर अब यहां निजी स्कूल तो बहुत हैं पर सरकारी स्कूल नाम के लिए भी नहीं हैं। लॉकडाउन के बाद से स्थानीय लोगों ने cpgram पोर्टल, Pmindia.gov.in और x पर यूपी के मुख्यमंत्री और उनके सचिव को शिकायतें कीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
लड़कियां दूर पूर्वी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने जाती हैं, जहां दूरी 5-7 किलोमीटर होती है। 10वीं कक्षा के बाद उनके माता-पिता स्कूल भेजना बंद कर देते हैं क्योंकि वे आने-जाने का प्रबंध नहीं कर पाते। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 10% बच्चे दिल्ली के हैं, जबकि 90% बच्चे उत्तर प्रदेश के हैं। नोएडा में भी स्थिति समान है जहां 1990 के बाद नए सरकारी स्कूल नहीं बने हैं और पुराने स्कूलों का विस्तार भी नहीं हुआ है। गरीब बच्चियां 10 किलोमीटर दूर से पढ़ने आती हैं, लेकिन उनके लिए कोई सहायता नहीं है।