बारां में 25 मई से धरणीधर प्रीमियर लीग का शुभारंभ
बारां: श्री धाकड़ कर्मचारी संघ जिला बारां के तत्वावधान में आगामी 25 मई से धरणीधर प्रीमियर लीग (डीपीएल) की बहुप्रतीक्षित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। प्रतियोगिता में बारां जिले के विभिन्न ब्लॉकों बारां, छबड़ा, छीपाबड़ौद, अंता, किशनगंज एवं अटरू की टीमें भाग लेंगी। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों, युवाओं एवं समाजजनों में विशेष उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
बारां के जिलाध्यक्ष भारत नागर बामला एवं जिला महामंत्री महावीर नागर खेड़ली ने धाकड़ छात्रावास में आयोजित बैठक में प्रतियोगिता के आकर्षक पोस्टर एवं ट्रॉफी का विमोचन किया तथा टीम ड्रेस की लॉन्चिंग भी की। बैठक में नरेश नागर, महावीर माथोडिया, शंकरलाल अलीपुरा सहित अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। प्रतियोगिता की रूपरेखा, मैच आयोजन, खिलाड़ियों की व्यवस्थाओं एवं सफल संचालन पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि डीपीएल सिर्फ एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि संगठन की एकता एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक होगी। इस अवसर पर भवानीशंकर दिलोदा, श्यामबिहारी केवड़ा, दिनेश सम्बलपुर, सचिन बगली, नंदकिशोर दिलोदा सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल, भव्य एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया।