logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बुलंदशहर: शराब पार्टी में युवक अरविंद की ईंट से हत्या

बुलंदशहर: थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के सतवरा-खुसरूपुर गांव में 18 वर्षीय युवक अरविंद की हत्या की घटना सामने आई है। घटना उस समय हुई जब शराब पार्टी के दौरान अरविंद और उसके दोस्त कपिल के बीच गाली-गलौज हुई। आरोप है कि कपिल ने गुस्से में आकर अरविंद को ईंट से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

अरविंद का शव गांव के रजवाहे के नीचे मिला, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और एसएसपी समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी कपिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह मामला थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के खुसरूपुर पुलिया के नीचे का है।

0
85 views

Comment