आसपुर विधायक उमेश डामोर ने नशा मुक्ति और शिक्षा पर जोर दिया
दोवड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भोजातो के ओडा राजस्व गांव कालू गामडा में आयोजित पाठ पूजन कार्यक्रम में आसपुर विधायक उमेश डामोर ने प्रधान सागर अहारी समाज को नशा मुक्ति और शिक्षा में सुधार करने की आवश्यकता पर चर्चा की।
उन्होंने समाज को भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया और सामाजिक सुधार के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में विधायक ने समाज के विकास और समृद्धि के लिए शिक्षा और नशा मुक्ति को महत्वपूर्ण बताया।