नारियल फोड़कर फ्रेगरेंस गार्डन सेक्टर 36 के शौचालय का नवीनीकरण कार्य शुरू किया प्रधान ने
चंडीगढ़ शनिवार 23/05/2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति ------ स्थानीय एरिया पार्षद के प्रयासों से फ्रेगरेंस गार्डन सेक्टर 36 के शौचालय का नवीनीकरण कार्य शुरू किया गया। सेक्टर-36 के फ्रेगरेंस गार्डन में बंटी ने शौचालय के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया । सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन में पुराने शौचालय के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ आज आरडब्ल्यूए प्रधान परमजीत सिंह द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी, संबंधित विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परमजीत सिंह ने कहा कि गार्डन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं एवं अन्य लोग सुबह-शाम सैर करने आते हैं। शौचालय की जर्जर स्थिति और लंबे समय से लंबित मरम्मत कार्य के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब नवीनीकरण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।इस अवसर पर एक्सईएन अश्विनी कुमार ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा अल्फा न्यूज़ इंडिया को बताया कि शौचालय में नया ग्रेनाइट लगाया जाएगा तथा पेंट, पॉलिश, सैनिटरी फिटिंग्स, लैट्रिन सीटों सहित सभी आवश्यक मरम्मत कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा। ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।एरिया पार्षद ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने बताया कि गार्डन में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों की मांग पर इस कार्य को शुरू करवाया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवीनीकरण के बाद यह शौचालय लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नगर निगम प्रशासन, संबंधित अधिकारियों एवं एरिया पार्षद का आभार व्यक्त किया । स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शौचालय से गार्डन में आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी तथा स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा।इस मौके पर एक्सईएन अश्विनी कुमार, एसडीओ गुरचरण सिंह, राजकुमार शर्मा, जसपाल सिंह, सतबीर वालिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।