logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दरभंगा में दर्दनाक मौत, ट्रेन से कटकर शव मिलने से सनसनी

दरभंगा/बेनीपुर : बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र में उस समय शोक और सनसनी फैल गई जब नवादा गांव वार्ड संख्या-10 निवासी 29 वर्षीय गौरी शंकर झा का क्षत-विक्षत शव गोपालपुर आउटर सिग्नल के पास रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ। युवक की मौत ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान स्वर्गीय ललन झा के पुत्र गौरी शंकर झा के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस गश्ती के दौरान रेलवे ट्रैक किनारे शव मिलने के बाद जांच शुरू की गई। जानकारी के अनुसार, शव के पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जो बंद अवस्था में था। पुलिस ने मोबाइल चालू कर परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि गौरी शंकर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिजन लगातार फोन करते रहे लेकिन मोबाइल बंद मिला। मृतक के चचेरे चाचा मोहन झा ने बताया कि गौरी शंकर का किसी से कोई विवाद नहीं था और वे नशे की आदत से भी दूर रहते थे। वहीं दादी ने बताया कि वह घर से निकलने से पहले पूजा-पाठ कर निकले थे। बताया गया कि गौरी शंकर कोलकाता में रहकर काम करते थे और अविवाहित थे। घटना की सूचना के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

1
737 views

Comment