logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

युवजन जनसभा सिरौली के नगर अध्यक्ष आरिफ नियाजी ने अपने आवास पर मनाया पूर्व मंत्री यासीन उस्मानी का जन्मदिन

समाजवादी युवजन जनसभा सिरौली के नगर अध्यक्ष आरिफ नियाजी के सिरौली आवास पर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री एवं अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉक्टर यासीन उस्मानी साहब का जन्मदिन केक काटकर मनाया। और एक-दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी।

सपा नेता आरिफ खान नियाजी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा इस बार 2022 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है आरिफ नियाजी ने कहा वर्तमान भाजपा सरकार से जनता परेशान हो चुकी है प्रदेश में गुंडागर्दी, हत्याएं, महिलाओं के साथ बदसलूकी आम चुकी है जिससे हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है, अब प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया आरिफ नियाजी ने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर जनता की सेवा करने का आग्रह किया और पूर्ण रूप से आगामी चुनाव की तैयारी में लग जाने की अपील की। 

इस मौके पर  आरिफ  नियाज़ी , यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष गुल्बेशउलहक , मोहसिन खान, गुलरेज अली खान, अब्दुल रहमान, ऋषि पाल फ़ैज़ रहिल अज्जू आदि लोग मौजूद रहे।

166
14966 views
43 shares

Comment