कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने बालाजी महाराज किए दर्शन
बालाजी मंदिर पीठाधीश्वर महंत डॉ नरेशपुरी महाराज से भी की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने बालाजी महाराज किए दर्शन
बालाजी मंदिर पीठाधीश्वर महंत डॉ नरेशपुरी महाराज से भी की शिष्टाचार भेंट
सूरज पोसवाल
मेहंदीपुर बालाजी
राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने शनिवार को मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचकर स्वयंभू श्रीबालाजी महाराज के दर्शन किए तथा देश और प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। केबिनेट मंत्री गहलोत ने बालाजी महाराज मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद उन्होंने भैरव बाबा एवं प्रेतराज सरकार के दरबार में भी धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में पंडितो ने मंत्री का माला पहनाकर और बालाजी महाराज का सोने के चोले का तिलक लगाया। मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने मंत्री गहलोत का स्वागत किया। वहीं दर्शनों के बाद उन्होंने बालाजी मंदिर पीठाधीश्वर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज से मंत्री की शिष्टाचार भेंटकर आशीर्वाद लिया।महंत महाराज ने मंत्री अविनाश गहलोत को रामनामी दुपट्टा पहनाकर मोदक प्रसादी भेंट की। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के मेहंदीपुर बालाजी विजिट को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
केप्शन : मंत्री गहलोत ने किए बालाजी महाराज के दर्शन