logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देवेंद्रनगर थाना में आगामी त्योहारों एवं बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

देवेंद्रनगर थाना में आगामी त्योहारों एवं बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
* *देवेंद्रनगर*
आगामी त्योहारों एवं बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से देवेंद्रनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं,पत्रकार एवं व्यापारी वर्ग के लोगों ने सहभागिता कर प्रशासन को आवश्यक सुझाव दिए।बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी द्वारा की गई, जिसमें उपस्थित लोगों से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा कानून व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि सभी समुदायों के त्योहार शांति एवं सौहार्द के साथ मनाए जाएं, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
बैठक में बकरीद के दौरान साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा, ध्वनि प्रदूषण एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की समझाइश भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
नगर के वरिष्ठ नागरिकों एवं समाजसेवियों ने भी प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी लोगों से भाईचारे एवं प्रेम के साथ त्योहार मनाने की अपील की। बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में डॉ अभिषेक जैन सीबीएमओ,ललित गुप्ता,आशीष बागरी,अरविंद सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा,रमेश अग्रवाल, डॉ विनोद तिवारी,विजय व्यास,हबीब खान,अजीत जैन,एजाज खान,शफी सौदागर सदर मस्जिद,आशीष तिवारी,निखिल विश्वकर्मा,मो.शमी पार्षद,सुरेन्द्र सिंह परमार,संतोष अगिनहोत्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

167
3791 views

Comment