logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीषण गर्मी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने निभाया मानव सेवा धर्म

गाजियाबाद। वसुंधरा क्षेत्र स्थित वसुंधरा हॉट सेक्टर 15 में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की साहिबाबाद विधानसभा इकाई की शाखा वसुंधरा द्वारा भीषण गर्मी से राहत देने के लिए मीठा पानी का वितरण किया गया।
साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार सिंह राणा ने मीडिया प्रभारी संजय शर्मा को बताया कि नौतपा मैं चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से राहगीरों और स्थानीय लोगों को राहत देने के लिए रूह अफजा मीठा शरबत वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया।
साहिबाबाद अध्यक्ष राजकुमार सिंह राणा मैं पानी के महत्व को बताते हुए कहा "जल ही जीवन है" गर्मी के दिनों में को लू से बचाव के लिए सभी लोगों को बार-बार पानी का सेवन करना चाहिए और बुजुर्गों महिलाओं बच्चों से अपील की यदि आवश्यक ना हो तो घर से बाहर न निकले अथवा अपने पालतू जानवरों को भी गाड़ी में ना छोड़े।
उच्च कार्यक्रम में साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार सिंह राणा, वसुंधरा अध्यक्ष संजय अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद पंत, पार्षद नरेश भाटी, गुरमीत चौधरी, आकाश पांडे, शिवकुमार चौधरी, प्रवीण शर्मा, प्रवीण भारद्वाज एवं नीरज शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर लोगों को शरबत वितरित किया तथा सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

65
2588 views

Comment