logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लम्भुआ: गोमती नदी में डूबने से युवक की मौत

लम्भुआ, सुलतानपुर: धोपाप घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने गए राहुल गौतम पुत्र ननकू राम निवासी बालवीरपुर, जनपद प्रतापगढ़ की गोमती नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। राहुल गौतम की उम्र लगभग 28 वर्ष थी और वह दो बच्चों के पिता थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहुल दाह संस्कार में शामिल होने के बाद नदी में स्नान करने उतरे थे, जहां वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

23
280 views

Comment