logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नजीबाबाद :ऑक्सीजन सिलिंडरों के नीचे दबकर तीन साल के बालक की मौत, अस्पताल में खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा

नजीबाबाद के कृष्णा नर्सिंग होम में मोहम्मद फैजान अपनी पत्नी गुलिस्ता परवीन व दो बच्चों के साथ इलाज के लिए आया था। तीन साल का फैजान ऑक्सीजन सिलिंडरों की चपेट में आ गया। मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मोहम्मद फैजान अपनी पत्नी गुलिस्ता परवीन और दो बच्चों के साथ इलाज के लिए अस्पताल आए थे। इसी दौरान उनका तीन वर्षीय बेटा अजान अस्पताल परिसर में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अस्पताल परिसर में रखे ऑक्सीजन सिलिंडरों के पास पहुंच गया। अचानक, एक ऑक्सीजन सिलिंडर बच्चे के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मासूम को तत्काल उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि अस्पताल परिसर में इस तरह से खतरनाक ऑक्सीजन सिलिंडर को खुला छोड़ना घोर लापरवाही है, जिसकी वजह से उनके बच्चे की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का मुआयना किया और आक्रोशित परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर अस्पतालों में सुरक्षा मानकों और उनकी देखरेख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मासूम की जान जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

7
64 views

Comment