logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोहनलालगंज में भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान शुरू

लखनऊ। मोहनलालगंज स्थित गौरा रिजॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ जिला द्वारा आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदर्शनी एवं प्रथम सत्र का उद्घाटन कर किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जनमानस के बीच सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है। साथ ही कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि सरकार की योजनाओं से कोई पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने की। प्रशिक्षण अभियान में लगी प्रदर्शनी में ब्रह्मोस मिसाइल, राष्ट्र प्रेरणा स्थल, टेक्सटाइल पार्क, किसान पथ और काकोरी ट्रेन एक्शन से संबंधित चित्र आकर्षण का केंद्र रहे।
प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी, प्रदेश संयोजक विभाग एवं प्रकोष्ठ ओमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कमश्वर मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
जिला मीडिया प्रभारी चिंता मणि पांडेय के अनुसार कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, विधायक अमरेश रावत, योगेश शुक्ला, जय देवी कौशल, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

31
958 views

Comment