हरदोई से दिल दहला देने वाली खौफनाक दर्दनाक मौत
हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के नरोइया गांव में मामूली बाइक विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया।
बताया जा रहा है कि दो सगे भाइयों के बीच बाइक को लेकर कहासुनी हुई। गुस्से में बड़े भाई ने बाइक में आग लगा दी। इसी दौरान आग लगना दौड़ा छोटा भाई अचानक लपटों की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग इतनी भयानक हो गई कि मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
सबसे दर्दनाक बात ये है कि पिता पूर्णागिरि दर्शन के लिए गए हुए थे और पीछे घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया।
घटना के बाद पूरे गांव में हंगामा मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक छोटी सी बहस ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी...
गुस्सा इंसान से वो करा देता है, जिसका पछावा पूरी जिंदगी खत्म नहीं होता।