logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उज्जैन: गंभीर डेम में जल क्षमता का निरीक्षण, जल प्रदाय जारी

उज्जैन: गंभीर बांध में जल क्षमता का निरीक्षण करते हुए विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव एवं निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि गंभीर डेम में लगभग 350 एमसीएफटी पानी उपलब्ध है, जिससे शहर में नियमित जल प्रदाय सुनिश्चित किया जाएगा। सिंहस्थ महापर्व के मद्देनजर शहर में हो रहे मार्ग चौड़ीकरण और निर्माण कार्यों के कारण जल लाइन में लीकेज की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसे पीएचई विभाग द्वारा शीघ्रता से समाधान किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षदों ने पेयजल समस्याएं रखीं, जिन्हें अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कुएं, बावड़ियों और तालाबों की सफाई का कार्य जारी बताया। नगर निगम द्वारा बोरिंग, नलकूप और पानी के टैंकरों से भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। पीएचई विभाग की टीम लगातार पेयजल लाइन की मरम्मत और संचालन में जुटी है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के प्रति जागरूक किया गया और नागरिकों से इसे अपनाने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

24
904 views

Comment