जबलपुर: दमोह नाका चौक फ्लाईओवर के नीचे जाम से परेशान लोग
जबलपुर: दमोह नाका चौक फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे चौराहे पर चारों ओर ई-रिक्शा और ऑटो सवारी के चक्कर में लंबा जाम लग रहा है। इससे आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय प्रशासन की ओर से इस समस्या को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना बनती जा रही है। वाहन चालकों और यात्रियों के लिए यह स्थिति गंभीर परेशानी का कारण बन रही है।