*बारिश से पहले सड़क मरम्मत की मांग तेज*
* पाइप लाइन विस्तार के बाद सड़क बनी खस्ताहाल, हादसे की आशंका से वार्डवासी चिंतित*
*बारिश से पहले सड़क मरम्मत की मांग तेज*
*➡️ पाइप लाइन विस्तार के बाद सड़क बनी खस्ताहाल, हादसे की आशंका से वार्डवासी चिंतित*
*राजनांदगांव।*
वार्ड क्रमांक 36 लखोली स्थित सेठी नगर क्षेत्र में नई पाइप लाइन विस्तार कार्य के बाद सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क के बीचों-बीच खुदाई होने से पूरी सड़क दो हिस्सों में बंट गई है जिससे आम नागरिकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क खतरे का कारण बन चुकी है। बरसात का मौसम नजदीक आने के कारण स्थानीय लोगों में दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई है।
इसी समस्या को लेकर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि आशीष डोगरे के नेतृत्व में वार्डवासियों ने नगर पालिक निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। नागरिकों ने बताया कि निगम द्वारा पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए नई पाइप लाइन डाली गई थी, जो सराहनीय कार्य है लेकिन पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं किए जाने से जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लखोली नाका स्कूल से लेकर सेठी नगर बस्ती तक सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। जगह-जगह गड्ढे और मिट्टी फैली हुई है जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश शुरू होने के बाद यहां कीचड़ और फिसलन की स्थिति बन जाएगी, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के स्लिप होकर दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाएगा। ज्ञापन में मांग की गई है कि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले निगम प्रशासन तत्काल सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य शुरू कराए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस दौरान मुख्य रूप से शुभम भीमकर, अमित भीमकर, राजेश कुशवाहा, सरद यादव सहित वार्ड के अनेक नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
*Devashish Govind Tokekar*
*VANDE Bharat live tv news Nagpur*
Editor/Reporter/Journalist
RNI:- MPBIL/25/A1465
*Indian Council of press,Nagpur*
Journalist Cell
*All India Media Association
Nagpur*
*District President*
*Delhi Crime Press*
RNI NO : DELHIN/2005/15378
AD.Associate /Reporter
*INDIAN PRESS UNION*
District Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur - 440015