सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
महराजगंज। विकास खंड निचलौल ग्राम पंचायत शितलापुर में बना सामुदायिक शौचालय बदहाल स्थिति में नजर आ रहा है। लाखों रुपये की लागत से तैयार इस शौचालय का लाभ लोगों को सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है। शौचालय के आसपास झाड़ियां उग आई हैं और नियमित साफ-सफाई के अभाव में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार शौचालय बंद रहने से जरूरतमंदों को दिक्कत होती है। वहीं परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्था से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत बनाए गए सामुदायिक शौचालयों का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधा देना है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं कमजोर पड़ती दिखाई दे रही हैं। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से शौचालय की नियमित साफ-सफाई और संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव का कहना है कि सामुदायिक शौचालय प्रतिदिन सुबह और शाम खोला जाता है