logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कड़क और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी डॉ. गौरव कुमार को मिला प्रशस्ति पत्र, भागलपुर और पटना के बाद अब पूर्णिया सदर-2 में दिखेगा जलवा

कौशल कुमार
23 मई 2026
भागलपुर/पटना | पटना सिटी (अनुमंडल-2) के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार का कार्यकाल बेहद शानदार और उपलब्धियों से भरा रहा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है।
शुक्रवार, 22 मई 2026 को पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा और पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने डॉ. गौरव कुमार को उनके बेहतर प्रदर्शन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए विशेष रूप से 'प्रशस्ति पत्र' देकर सम्मानित किया।
भागलपुर से पटना तक रहा है बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड
डॉ. गौरव कुमार की कार्यशैली हमेशा से परिणाम देने वाली रही है। पटना से पहले भागलपुर में अपने कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और सख्त मिजाज से अपराधियों के हौसले पस्त किए थे, जिसकी चर्चा आज भी वहां के आम अवाम और प्रशासनिक गलियारों में होती है। पटना सिटी में भी उन्होंने अपनी उसी साख को बरकरार रखा और पुलिसिंग को जनता के करीब लाए।
अब पूर्णिया में नई जिम्मेदारी
बिहार सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत डॉ. गौरव कुमार का तबादला अब पूर्णिया जिले में किया गया है, जहाँ वे पूर्णिया सदर-2 के नए के रूप में कमान संभालेंगे।
वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मान मिलने के बाद डॉ. गौरव कुमार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोगों का मानना है कि जिस तरह उन्होंने भागलपुर और पटना में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, उसी तरह पूर्णिया सदर-2 में भी उनका कार्यकाल ऐतिहासिक और न्यायप्रिय रहेगा।

36
4692 views

Comment