तिल्दा: खपरी बंजारी जंगल में भीषण आग, भारत गैस प्लांट खतरे में
रायपुर/तिल्दा: तिल्दा के खपरी बंजारी क्षेत्र में लगभग 150 एकड़ में फैले विशाल जंगल में अचानक भीषण आग लग गई है। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि उन्होंने जंगल के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है।
इस पूरे हादसे में सबसे चिंताजनक बात यह है कि आग के बिल्कुल सामने ‘भारत गैस’ का पेट्रोलियम प्लांट स्थित है। हवा के रुख और आग की तीव्रता को देखते हुए इस गैस प्लांट पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है, लेकिन आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है। आस-पास के लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित और डरे हुए हैं।