logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अचीवर बनी सविता पारीक

बेंगलूरु (दलपतसिंह भायल)। तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए बेंगलूरु के आर.टी. नगर निवासी सविता पारीक को ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अचीवर’ की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 3 सितम्बर 2025 से 29 जनवरी 2026 के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट एवं ट्रेडमार्क कार्यालय में पांच पेटेंट दाखिल करने के लिए प्रदान किया गया।
इन पेटेंटों में ‘फ्रैक्शनल GPU वर्कलोड का लाइव माइग्रेशन’ तथा ‘ट्रांसीवर के भीतर स्व-विनियमित थर्मल नियंत्रण’ जैसे अत्याधुनिक तकनीकी नवाचार शामिल हैं। ये आविष्कार एनवीलिंक, डेटासेंटर ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर, डेटासेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और नेटवर्किंग हार्डवेयर जैसी उन्नत तकनीकी श्रेणियों से संबंधित बताए गए हैं।
सविता पारीक का जन्म 28 मई 1989 को हुआ। वे मूल रूप से चांदरास की निवासी हैं और वर्तमान में बेंगलूरु में अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं। वे सत्यनारायण जोशी की पुत्री हैं।
इस उपलब्धि की आधिकारिक पुष्टि 20 अप्रैल 2026 को की गई, जबकि प्रमाण-पत्र 20 मई 2026 को प्रदान किया गया। सविता पारीक छह माह के भीतर एक ऑथर के रूप में पांच पेटेंट दर्ज कराने वाली भारत की पहली महिला बन गई हैं। उनकी यह सफलता भारत की तकनीकी प्रतिभा, नवाचार क्षमता और वैश्विक स्तर पर बढ़ती वैज्ञानिक भागीदारी का महत्वपूर्ण उदाहरण मानी जा रही है।

59
1330 views

Comment