logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शक्ति पीठ कड़ा धाम में शंकराचार्य का आगमन, भक्तिमय माहौल

कड़ा धाम : शक्ति पीठ कड़ा धाम में जगद्गुरु शंकराचार्य के आगमन पर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शंकराचार्य ने मां शक्ति के दरबार में विधि-विधान के साथ दर्शन-पूजन किया और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां भगवती के चरणों में माथा टेककर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

दर्शन पूजन के दौरान शंकराचार्य ने मां शक्ति से प्रार्थना करते हुए कहा कि देश में शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारा बना रहे। उन्होंने समस्त देशवासियों के कल्याण, उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य के लिए मनोकामना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर जयकारों और मंत्रोच्चारण से गूंज उठा।

5
62 views

Comment