बड़ी मांग: भारत के हर न्यायालय में लगे लोकमाता Ahilyabai Holkar की प्रतिमा
भारत : देशभर के न्यायालयों में लोकमाता Ahilyabai Holkar की प्रतिमा "न्याय की देवी" के रूप में लगाने की मांग बढ़ रही है। इतिहासकारों के अनुसार अहिल्याबाई होलकर का शासन तेज, सरल और जनहितकारी न्याय के लिए प्रसिद्ध था, जिनका रोज़ खुला दरबार आम जनता की शिकायतें सुनता था। उनकी न्याय व्यवस्था बिना किसी भेदभाव के न्याय देने के लिए जानी जाती थी।
हाल ही में उनकी 300वीं जयंती पर कई राष्ट्रीय नेताओं ने उन्हें न्याय, सेवा और सुशासन का प्रतीक बताया। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि अहिल्याबाई की विरासत आज भी न्याय, सेवा और सशक्तिकरण की प्रेरणा देती है। विशेषज्ञों का कहना है कि उनकी प्रतिमा न्यायपालिका को भारतीय लोकन्याय परंपरा से जोड़ने का प्रतीक होगी। कई सामाजिक संगठन भी इस मांग का समर्थन कर रहे हैं।