न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी
सिविक सेंटर के नटखट होटल पर हलाल मीट पर विवाद, ग्राहक ने जताई आपत्ति
न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी
सिविक सेंटर के “नटखट होटल” पर हलाल मीट पर विवाद, ग्राहक ने जताई आपत्ति
जबलपुर के सिविक सेंटर स्थित “नटखट होटल” को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार होटल में नियमित रूप से आने वाले एक सिख ग्राहक को उस समय आपत्ति हुई जब उन्हें कथित रूप से पता चला कि होटल में परोसा जा रहा चिकन “हलाल” प्रक्रिया से आता है।
बताया जा रहा है कि ग्राहक ने वहां मौजूद एक परिचित व्यक्ति से बातचीत के दौरान मीट सप्लाई को लेकर सवाल किया। इस पर कथित तौर पर जवाब मिला कि चिकन “गोल्डन ब्रॉयलर, नया मोहल्ला” से आता है और हलाल प्रक्रिया के अनुसार तैयार किया जाता है। इसके बाद सिख ग्राहक ने धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए आपत्ति दर्ज कराई।
सिख धर्म में “झटका” परंपरा को मान्यता दी जाती है, जबकि “हलाल” पद्धति को स्वीकार नहीं किया जाता। इसी आधार पर ग्राहक ने होटल संचालक से स्पष्ट जानकारी मांगी। आरोप है कि इस दौरान होटल संचालक ने खुले तौर पर हलाल मीट मंगाने की बात कही और सप्लाई से जुड़े बिल भी दिखाए।
घटना के बाद क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों ने मांग की है कि होटल और रेस्टोरेंट संचालक ग्राहकों को स्पष्ट रूप से यह जानकारी दें कि परोसा जा रहा मांस हलाल है या झटका, ताकि उपभोक्ता अपनी धार्मिक मान्यताओं और पसंद के अनुसार निर्णय ले सकें।
फिलहाल इस मामले में किसी प्रशासनिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, विवाद के बाद स्थानीय स्तर पर खाद्य सामग्री की पारदर्शिता और उपभोक्ता अधिकारों को लेकर बहस शुरू हो गई है।