logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी महापुरुषों के आदर्शों को जीवंत रखने का संदेश, रक्तदान शिविर लगाने की अपील

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी

महापुरुषों के आदर्शों को जीवंत रखने का संदेश, रक्तदान शिविर लगाने की अपील

जबलपुर। सामाजिक संस्था दिशा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक प्रेरणादायी जनजागरूकता संदेश जारी करते हुए लोगों से महापुरुषों की पुण्यतिथि एवं जन्मोत्सव को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखने की अपील की गई है। संस्था ने कहा कि केवल तस्वीरों पर माल्यार्पण करना परंपरा भर है, लेकिन उनके आदर्शों को सच्चे अर्थों में जीवित रखना समाजसेवा से ही संभव है।

जारी संदेश में नागरिकों से आग्रह किया गया है कि महापुरुषों की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों का जीवन बचाने का संकल्प लें। संस्था का मानना है कि रक्तदान से बड़ा कोई मानव सेवा कार्य नहीं है और यह किसी भी व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।

दिशा वेलफेयर एसोसिएशन ने युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से आगे आकर नियमित रक्तदान अभियान चलाने का आह्वान किया है। संस्था का कहना है कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल कथनी से नहीं बल्कि करनी से आता है।

संदेश के माध्यम से लोगों को प्रेरित करते हुए संस्था ने कहा कि आइए, महापुरुषों के सम्मान को नई दिशा दें और मानवता की सेवा के लिए रक्तदान जैसे पुण्य कार्यों में सहभागी बनें।

1
142 views

Comment