logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट पहुंचा परिवार, दूसरे पोस्टमार्टम की मांग तेज

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी

ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट पहुंचा परिवार, दूसरे पोस्टमार्टम की मांग तेज

भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब कानूनी लड़ाई मध्यप्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंच गई है। ट्विशा के परिजनों ने जबलपुर स्थित मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। परिवार का आरोप है कि पहले पोस्टमार्टम में कई गंभीर तथ्यों को नजरअंदाज किया गया और जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हुई।

33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना और उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। पुलिस ने दहेज मृत्यु समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

परिवार का कहना है कि ट्विशा की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है। इसी आधार पर उन्होंने एम्स दिल्ली में स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। इससे पहले भोपाल की निचली अदालत ने दूसरी पोस्टमार्टम की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, हालांकि शव सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए थे।

इधर मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी तूल पकड़ लिया है। मध्यप्रदेश सरकार ने इस प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और कई फोन नंबरों की जांच को लेकर भी नए सवाल उठ रहे हैं। ट्विशा के परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पूरे मामले की न्यायिक निगरानी में जांच कराने की अपील की है।

3
47 views

Comment