न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी
उमरिया में राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन शिविर का सफल आयोजन, 250 लोगों की हुई जांच
न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी
उमरिया में राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन शिविर का सफल आयोजन, 250 लोगों की हुई जांच
उमरिया। रणविजय प्रताप सिंह स्नातकोत्तर कॉलेज, उमरिया में 22 मई 2026 को राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सिकल सेल उन्मूलन शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन आदरणीय डॉ. दीप्ति जैन, डॉ. वी.एस. चंदेल, डॉ. मुकुल तिवारी के मार्गदर्शन तथा पराग सागर फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ।
शिविर में विभिन्न ग्रामों से पहुंचे सिकल सेल से ग्रसित मरीजों, वाहकों एवं उनके परिजनों की सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग कर उपचार प्रदान किया गया। इस दौरान लगभग 250 महिला एवं पुरुषों की जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में सिकल सेल जिला नोडल अधिकारी डॉ. मुकुल तिवारी ने सिकल सेल उन्मूलन को लेकर संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं पूर्व तथा वर्तमान में किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।
वहीं, डॉ. दीप्ति जैन ने सिकल सेल रोग के कारण, बचाव एवं उपचार पर विस्तार से जानकारी साझा करते हुए मरीजों की स्वास्थ्य जांच भी की।
शिविर में उमरिया जिले के सीएचसी, पीएचसी, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने सराहना व्यक्त की और इसे जनजागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।