logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिसुआ नगर परिषद बैठक में पार्षदों का वॉकआउट, विधायक के सामने विवाद

नवादा: हिसुआ नगर परिषद की आम बैठक शनिवार को मुख्य पार्षद पूजा कुमारी, उपमुख्य पार्षद टिंकू चौधरी और विधायक अनिल सिंह की मौजूदगी में हुई। बैठक के दौरान विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों पर चर्चा के दौरान पार्षदों ने मुख्य पार्षद के कथित अनावश्यक हस्तक्षेप और तानाशाही रवैये के खिलाफ विरोध जताया।

उपमुख्य पार्षद टिंकू चौधरी के नेतृत्व में सभी वार्ड पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और बाहर निकल गए। उन्होंने कहा कि जब तक पार्षदों के अधिकारों का सम्मान नहीं होगा, तब तक वे ऐसी बैठकों में भाग नहीं लेंगे। इस हंगामे के कारण बैठक बिना किसी ठोस निर्णय के समाप्त हो गई और स्थानीय राजनीति तथा विकास कार्यों पर असमंजस की स्थिति बन गई है।

5
6334 views

Comment