सोलन: निजी बस पलटने से चालक और सवारी घायल
सोलन : सोलन से शिमला की ओर जा रही निजी बस गाड़ी संख्या HP 52D 3477 सलोगड़ा क्षेत्र के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में चालक और एक सवारी घायल हुए हैं।
घटना स्थल पर पहुंची राहत टीम ने घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना की वजहों का अभी पता लगाया जा रहा है।