नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत:बाराबंकी में गर्मी से राहत पाने गया शख्स डूबा
Ashutosh Verma ( Digital Reporter )
UpNotifications
बाराबंकी : रामनगर थाना क्षेत्र के महादेवा चौकी अंतर्गत बड़नपुर डिपो गांव के पास एक व्यक्ति गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने गया था, जहां वह अचानक गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में लापता हो गया।
सूचना मिलने पर महादेवा चौकी प्रभारी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नाव मंगवा कर नदी में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयासों के बाद व्यक्ति का शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने गहरे पानी में जाने से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है।