logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा सुरक्षा को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति देखने को मिली है।

भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा सुरक्षा को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति देखने को मिली है। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में बांग्लादेश के साथ लगती सीमा पर बीएसएफ फेंसिंग कर रही है। इस बात पर बांग्लादेश को मिर्ची लग गई।बांग्लादेश के लालमणिरहाट इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 806 के पास जब BSF द्वारा कथित तौर पर फेंसिंग और पिलर लगाने का प्रयास किया गया तो विवाद खड़ा हो गया। इस घटनाक्रम पर बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड ( BGB ) ने तुरंत आपत्ति जताई और दोनों देशों की सीमा पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।

मामला गुरुवार का बताया जा रहा है, लेकिन इसकी जानकारी शुक्रवार को सामने आई। बीजीबे के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि बीएसएफ के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा के बेहद करीब एक नया पिलर स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही BGB की टीम मौके पर पहुंची और काम को रोक दिया। बांग्लादेशी अधिकारियों का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा नियमों के तहत सीमा से 150 गज के भीतर किसी भी प्रकार का स्थायी निर्माण या ढांचा तैयार नहीं किया जा सकता।

9
813 views

Comment