logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कटनी: आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र

कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी नगर के निमिहा मोहल्ला में स्थित आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर आज श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यह प्राचीन मंदिर माई नदी राहुल बाग के पास स्थित है और दूर-दूर से आने वाले भक्तों के लिए विश्वास का प्रतीक माना जाता है। स्थानीय लोग कहते हैं कि माँ विंध्यवासनी भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं और सच्चे मन से मांगी गई मुराद अधूरी नहीं रहती।

भक्तों के अनुसार, विशेष रूप से निसंतान दंपत्तियों को इस मंदिर में संतान सुख की प्राप्ति होती है, इसलिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ माँ के चरणों में शीश नवाने आते हैं। मंदिर में स्नान दान पूर्णिमा पर भव्य महाआरती का आयोजन होता है जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर आराधना करते हैं। कार्तिक मास की शरद पूर्णिमा पर भी विशेष पटोउत्सव बड़े उत्साह से मनाया जाता है, जिसमें धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण होते हैं।

मंदिर की व्यवस्था पंडा राकेश निषाद जी करते हैं। उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धालु अपनी समस्या लेकर आते हैं, वह निराश नहीं लौटते। माँ की कृपा से उनकी समस्याओं का समाधान होता है और जीवन में नई आशा आती है। राकेश निषाद ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे एक बार माँ विंध्यवासनी मंदिर जाकर दिव्य दर्शन अवश्य करें।

1
14 views

Comment