पलवल में चर्चित 'हथौड़ा' हमले में घायल हुए सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर डागर से मिलने खेल राज्यमंत्री गौरव ...
पलवल में चर्चित 'हथौड़ा' हमले में घायल हुए सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर डागर से मिलने खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम आज अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सिंकदर डागर से मुलाकात की, और इस दौरान परिजनों से बातचीत करके पूरी घटना की जानकारी ली. गौरव गौतम ने डॉक्टरों से भी बातचीत करके सिकंदर का बेहतर और समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, और इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, बाकी भी जल्द पकड़े जाएंगे. वहीं, इस मौके पर सिकंदर पर हमला करने वाले एक आरोपी बंटी के साथ वायरल हो रही अपनी फोटो पर भी मंत्री ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि, किसी के साथ फोटो होना या परिचय होना अपराध में संरक्षण साबित नहीं करता. कोई भी व्यक्ति मेरे साथ फोटो खिंचवा सकता है. अपराधी अगर मेरे घर-परिवार का भी होगा, तब भी वह गिरफ्तार होगा.