logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ध्रुव कुशवाहा बने जदयू के प्रखंड अध्यक्ष

मैंनाटांड: बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड की संगठनात्मक निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत मैनाटांड़ प्रखंड के संतपुर परसौनी निवासी ध्रुव कुशवाहा को जदयू का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धांतों पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने संगठन के विस्तार एवं मजबूती पर विशेष बल देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शीघ्र ही व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। उनके मनोनयन पर सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा सहित जदयू नेता प्रभु कुशवाहा, उमाशंकर यादव, अमित कुशवाहा, राजू कुमार, धनंजय कुमार सिंह सहित प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

9
840 views

Comment