अजमेर में जल संकट और अवैध कनेक्शन की समस्या गहराई
अजमेर: अजमेर शहर में जल संकट गहराता जा रहा है। शहर में एक दिन पानी आता है और दूसरे दिन नहीं, वहीं कुछ क्षेत्रों में पानी का प्रेशर बहुत कम है। इसके कारण कई उपभोक्ताओं को पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। कुछ लोग अवैध रूप से मोटर लगाकर पानी खींच रहे हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है। विभाग द्वारा स्वीकृत सार्वजनिक नल भी कहीं जगह से गायब है क्योंकि ऐसे पब्लिक नल को ऊपर से तोड़कर रातों रात अपने घरों में अवैध रूप से कनेक्शन ले लिया ऐसे लोगों पर विभाग अपने स्तर से जांच कर सख्त कार्रवाई करें।