*सिंगरौली महोत्सव के साथ रोड महोत्सव भी हो*
सिंगरौली में सांस्कृतिक महोत्सव और विकास के बड़े आयोजन होना गर्व की बात
*सिंगरौली महोत्सव के साथ “रोड महोत्सव” भी हो…*
सिंगरौली में सांस्कृतिक महोत्सव और विकास के बड़े आयोजन होना गर्व की बात है।
लेकिन इसके साथ-साथ सिंगरौली जिले की सबसे बड़ी जरूरत — सुरक्षित और चौड़ी सड़कें — भी प्राथमिकता बनें, यही हर सिंगरौलीवासी की अपेक्षा है।
प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में किसी का घर उजड़ता है, किसी मां का चिराग बुझ जाता है, कहीं मातम का माहौल बन जाता है।
अगर जितना प्रयास और खर्च बड़े आयोजनों में किया जा रहा है, उतना ही ध्यान सड़क चौड़ीकरण, बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था और 3-4 लेन मार्ग निर्माण पर भी हो, तो पूरे जिले को लंबे समय तक सुविधा और सुरक्षा मिल सकती है।
जिस तरह VIP मार्ग और रूट व्यवस्था के लिए विशेष प्लानिंग की जा रही है, उसी तरह आम नागरिकों की रोजमर्रा की आवागमन समस्या पर भी गंभीरता से ध्यान दिया जाए।
पहले से ही कई स्थानों पर जाम और यातायात की दुविधा बनी रहती है, ऐसे में स्थायी समाधान आवश्यक है।
यह किसी के विरोध की बात नहीं, बल्कि सिंगरौली के बेहतर भविष्य की अपेक्षा है।
हमें विश्वास है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी सिंगरौली को सुरक्षित, व्यवस्थित और आधुनिक बनाना चाहते हैं।
विशेष आग्रह:
सड़क चौड़ीकरण और रोड मैपिंग कार्य सुनिश्चित हो
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का सुधार किया जाए
ट्रैफिक व्यवस्था स्थायी रूप से मजबूत हो
आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता मिले
“महोत्सव भी जरूरी है, लेकिन सुरक्षित सड़कें उससे भी ज्यादा जरूरी हैं।”
— समस्त सिंगरौलीवासियों की भावना
रिपोर्टर राम कुमार गुप्ता
CM Madhya Pradesh Collector Office Singrauli Smart City Singrauli Singrauli #AIMA MEDIA #SINGRAULI PMO India @highlight Nitin Gadkari #mprdc