logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश

हुसैनगंज, फतेहपुर संवाददाता।
भीषण गर्मी के बीच विद्युत सब स्टेशन कैथपुरवा हुसैनगंज क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों, किसानों और व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि शाम होते ही बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है, जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन शाम करीब 6:30 बजे बिजली काट दी जाती है और देर रात लगभग 12 बजे आपूर्ति बहाल होती है। इसके बाद एक घंटे के भीतर फिर बिजली गुल हो जाती है और भोर करीब 4 बजे सप्लाई आती है। लगातार हो रही कटौती के कारण लोग उमस भरी गर्मी में रातें जागकर बिताने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय बिजली न रहने से अंधेरे में भोजन करना पड़ता है। वहीं रात में बिजली गुल होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है, जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों ने बताया कि बिजली संकट का असर छोटे कारोबार पर भी पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दुकानों और घरेलू कार्यों में दिक्कतें बढ़ गई हैं। क्षेत्रीय लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द व्यवस्था सुधारने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

9
1660 views

Comment