डॉ. टीकाराम सारथी को क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान मिला
इंदौर : बालरक्षक प्रतिष्ठान द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर की नगरी अहिल्या परिसर में दो दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. योगेंद्र नाथ शुक्ला, किशोर गुप्ता, उमेश हार्डिया, सत्यनारायण सरवाडिया, डॉ. बबीता कड़ाकिया, डॉ. संजय मालवीय, अभिनेता जूनियर नसीरुद्दीन उर्फ सैफुद्दीन, सुप्रिया चौधरी, कामना शर्मा, डॉ. मनीष दवे, सुरेश भिड़े, और डॉ. कृष्णा जोशी उपस्थित थे। बालरक्षक प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री मनोज चिंचोरे, राष्ट्रीय सचिव श्री नरेश बाग, मुख्य संयोजक श्री धर्मेश जोशी एवं सुश्री स्मिता राणा की भी उपस्थिति रही।
इसी समारोह में जिला शक्ति छत्तीसगढ़ के शिक्षाविद् डॉ. टीकाराम सारथी को शिक्षा, साहित्य, कला, पर्यावरण और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए "क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले नेशनल बेस्ट टीचर अवार्ड 2026" से सम्मानित किया गया। उन्हें अशोक स्तंभ युक्त मोमेंटो, बालरक्षक प्रतिष्ठान पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। डॉ. सारथी की इस उपलब्धि पर डभरा व चंद्रपुर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।