logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लोजपा रामविलास किसान प्रकोष्ठ को बड़ा झटका, अनिस कुमार ओझा राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल

मिर्ज़ापुर (पड़री /पहाड़ी ) : - लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिस कुमार ओझा (अवनीश) ने पार्टी से इस्तीफा देकर अपने करीब 50 समर्थक साथियों के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी ने उन्हें प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी पूर्वांचल उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
पूर्वांचल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार जी ने अनिस कुमार ओझा एवं उनके साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इनके जुड़ने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने इस राजनीतिक सफलता का श्रेय राष्ट्रीय महासचिव श्री जॉय बनर्जी साहब जी को दिया।
नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई तथा अनिस कुमार ओझा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

12
1601 views

Comment