logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

25 मई को दामोदर महोत्सव में शामिल होंगे राज्यपाल संतोष गंगवार

जमशेदपुर: युगांतर भारती के तत्वावधान में आगामी 25 मई को लोहरदगा स्थित दामोदर नदी के उद्गम स्थल चूल्हा पानी में भव्य दामोदर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि इसी दिन गंगा दशहरा भी मनाया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने बताया कि यह पहली बार होगा जब कोई राज्यपाल दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे दामोदर महोत्सव को नई पहचान मिलेगी।

अंशुल शरण ने बताया कि इस वर्ष दामोदर महोत्सव रिकॉर्ड 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के माध्यम से दामोदर नदी के संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत और जनजागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

7
365 views

Comment