चकरनगर पुलिस पर आम जनता के आरोप और विभागीय जांच की मांग
चकरनगर: चकरनगर थाने की पुलिस पर आम जनता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि सीएम पोर्टल पर दर्ज प्रार्थना पत्रों की पुलिस बिना जांच के अपनी मर्जी से आख्या देती है, जिससे जनता का पुलिस और प्रशासन पर से भरोसा टूट रहा है।
आम जनता ने यह भी आरोप लगाया है कि सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की सुनवाई नहीं होती और पुलिस का उद्देश्य सेवा देना नहीं बल्कि जनता को परेशान करना और उनका भरोसा तोड़ना है। इस मामले में आम जनता ने चकरनगर पुलिस की विभागीय जांच कराने की मांग की है।