अंबाला कैंट में सनसनी! बंद मकान में मिली दो सगी बहनों की लाशें, 20 दिन बाद खुला खौफनाक राज
हरियाणा के अंबाला कैंट के प्रीत नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बंद मकान से दो सगी बहनों के शव बरामद हुए। पड़ोसियों को करीब 15-20 दिनों से घर में कोई हलचल नहीं दिखी और तेज बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो दोनों बहनों के सड़े-गले शव मिले। मृतकों की पहचान मानु कश्यप (45 वर्ष) और अंजना कश्यप (40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि माता-पिता की मौत के बाद दोनों बहनें अकेली रहती थीं।
स्थानीय लोगों के अनुसार एक बहन मानसिक रूप से परेशान थी जबकि दूसरी उसकी देखभाल करती थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।