पलामू
हुसैनाबाद क़े देवरी ओपी क्षेत्र में रात के अंधेरे में बालू उठाव जारी, प्रशासन बेखबर
हुसैनाबाद क़े देवरी ओपी थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध बाल
पलामू
हुसैनाबाद क़े देवरी ओपी क्षेत्र में रात के अंधेरे में बालू उठाव जारी, प्रशासन बेखबर
हुसैनाबाद क़े देवरी ओपी थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध बालू उठाव का खेल जारी है। रात के समय सोन नदी से ट्रैक्टर से बालू का उठाव किया जा रहा है। देर रात तक नदी घाटों पर गतिविधि देखी जा रही है और बालू का खनन और परिवहन खुलेआम हो रहा है। रात के अंधेरे में वाहनों की आवाजाही से आसपास के लोगों को भी परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि सोन नदी घाट से बालू उठाव किया जा रहा है। रात्रि ट्रैक्टरो क़े आवाज से सड़क किनारे घर में सो रहे लोगो का नींद भी हराम हो जा रहा है.