पेट्रोल डीजल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी।10 दिनों में कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी।सीएनजी भी 1 रुपए महंगी हुई।
भारत में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. शनिवार सुबह को आँख खुलने के साथ देश की जनता एक फिर से पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का झटका झेलना पढ़ा है। शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.देखा जाए तो पिछले 10 दिनों में तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं. वहीं, सीएनजी भी आज 1 रुपए महंगी हो गई है.सीएनजी की कीमत में ये दूसरी बढ़ोतरी है।
गौरतलब है मिडिल ईस्ट का तनाव और रुपए की लगातार गिरावट भारत में आम जनता की जेब पर बोझ डाल रही है।इससे पहले 15 मई को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमत 3-3 रुपए बढ़ाई गई थी. फिर 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था. इस तरह पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल लगभग 5 रुपए महंगा हो गया है. वहीं, सीएनजी आज दूसरी बार महंगी हुई है.