logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

SSC GD परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़; 6 से 10 लाख में पास कराने का सौदा, 4 गिरफ्तार

​रांची (टाटीसिलवे): राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र स्थित 'जीनियस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी' परीक्षा केंद्र पर चल रही SSC GD (कॉन्स्टेबल) परीक्षा में बड़े पैमाने पर हाईटेक नकल का खुलासा हुआ है। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने इस फर्जीवाड़े में शामिल परीक्षार्थी समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
​रिमोट एक्सेस और हैकिंग के जरिए हल हो रहे थे प्रश्नपत्र
​जांच में सामने आया है कि परीक्षा केंद्र के लैब-1 में एक परीक्षार्थी ने इनविजिलेटर के कहने पर कंप्यूटर सिस्टम को री-स्टार्ट किया था, जिसके बाद सिस्टम को रिमोट एक्सेस (स्क्रीन मिररिंग/हैकिंग) पर लेकर बाहर से प्रश्नपत्र हल किए जा रहे थे। यह पूरा खेल परीक्षा केंद्र के ठीक सामने सड़क पार एक किराए के मकान से संचालित हो रहा था।
​6 से 10 लाख रुपये में तय होती थी 'सेटिंग'
​पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कुबूल किया है कि वे दलालों के माध्यम से अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने के नाम पर 6 से 10 लाख रुपये वसूलते थे। इस खेल में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के संचालकों और कर्मियों की भी मिलीभगत सामने आई है। गिरोह के सदस्य गारंटी के तौर पर अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र और ब्लैंक चेक अपने पास रख लेते थे।

10
684 views

Comment