logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टीकमगढ़ जिले की हर महत्वपूर्ण जानकारी अब सीधे मोबाइल पर मिलेगी

टीकमगढ़ जिले की हर महत्वपूर्ण जानकारी अब सीधे मोबाइल पर मिलेगी
-
कलेक्टर ने की जिलेवासियों से व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने की अपील
--
जिलेवासियों को शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय जानकारी त्वरित मिले, इस उद्देश्य से कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा बनाये गये जिला जनसंपर्क विभाग के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल को फॉलो किया। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जिले के नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में चैनल से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण एवं प्रमाणिक जानकारियां सीधे नागरिकों के मोबाइल तक पहुंच सकेंगी, जिससे आमजन को समय पर सही जानकारी प्राप्त होगी।
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कहा कि चैनल की विशेषता यह है कि यहां केवल आधिकारिक एवं प्रमाणिक जानकारी साझा की जाएगी, जिससे नागरिक फेक न्यूज एवं भ्रामक खबरों से सुरक्षित रह सकेंगे। विदित हो कि जनसंपर्क विभाग मध्यप्रदेश द्वारा प्रत्येक जिले का आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल तैयार कराया गया है, ताकि सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों एवं जनहितकारी सूचनाओं का त्वरित प्रसार किया जा सके। इस चैनल के माध्यम से जिले की प्रमुख प्रशासनिक गतिविधियां, शासकीय आदेश, जनहितकारी योजनाएं, भर्ती संबंधी सूचनाएं, अभियान, उपलब्धियां एवं अन्य महत्वपूर्ण अपडेट सीधे आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

Follow the Jansampark Tikamgarh channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7YbDJ8V0thGC67gC1H

#JansamparkMP
#jansampartikatikamgarh
#tikamgarh

16
694 views

Comment