logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर ने जनगणना कार्य का किया औचक मैदानी निरीक्षण, आंकड़ों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने जनगणना कार्य का किया औचक मैदानी निरीक्षण, आंकड़ों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
--------

जनगणना कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित कराने के उद्देश्य से कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज प्रातः नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रगणक, पर्यवेक्षक एवं चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने क्षेत्र में घर-घर भ्रमण कर जनगणना कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से तालाबंद मकानों का निरीक्षण कर वहां की स्थिति की जानकारी ली तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि ऐसे परिवारों का डेटा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पुनः संपर्क कर सही तरीके से दर्ज किया जाए, ताकि कोई भी परिवार जनगणना से वंचित न रहे।

कलेक्टर ने कुछ घरों में दर्ज जनगणना आंकड़ों का मौके पर ही सत्यापन कराया। उन्होंने प्रगणकों द्वारा एकत्रित की गई जानकारी को स्वयं के समक्ष मिलान कर सटीकता की जांच की और आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं, संसाधनों का वितरण और जनकल्याणकारी नीतियां तैयार की जाती हैं। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रगणकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक परिवार की जानकारी पूरी सावधानी, गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ दर्ज की जाए। आंकड़ों की शुद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा यदि किसी प्रकार की शंका या त्रुटि हो तो तत्काल उसका निराकरण किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य केवल आंकड़े संकलन का कार्य नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक योजना निर्माण की आधारशिला है। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को पूर्ण प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के साथ संपादित करें। निरीक्षण के दौरान जनगणना कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
#Sidhi #JansamparkMP
#जनगणना2027 #Census2027
Census India 2027
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

15
720 views

Comment